June 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

CM पुष्कर ने मीराबाई चानू को सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई।।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में 49 किलोग्राम कैटेगरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू द्वारा सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें बधाई दी है। टोक्यो ओलंपिक 2021 में देश को पहला पदक मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के लिये गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टोक्यो ओलंपिक 2021 में देश के लिये और भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।

You may have missed