October 25, 2026

News India Group

Daily News Of India

लंढौर कैंट की यातायात समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के साथ हुई बैठक, लिया गया निर्णय।

1 min read

मसूरी। लंढौर कैंट प्रशासन ने कैंट क्षेत्र की यातायात समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और यातायात व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए । बैठक में कैंट सीईओ अंकिता सिंह बैठक में वर्चुअल शामिल हुई है , बैठक में मिले सुझाव पर सीईओ ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ।

लंढौर कैंट क्षेत्र में यातायात समस्या के निस्तारण के लिए कैंट प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की , बैठक में स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और अपनी समस्याएं गिनाई। बैठक में मंलिगार चौक से लेकर चार दुकान तक सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव को तैयार करने के लिए सीईओ अंकिता सिंह ने कैंट के अवर अभियंता शंशाक चौहान को जनता के सुझाव के तहत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए , साथ ही मंलिगार चौक से लेकर चार दुकान के बीच यातायात व्यवस्था में चार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा , कैंट में मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण के लिए सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा , वहीं गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के लिए गुरुद्वारा चौक से लेकर मंलिगार चौक के बीच लेन मार्किंग की जाएगी, बैठक में चार दुकान और मंलिगार चौक पर 15-15 मिनट के लिए वाहनो को रोका जाएगा, मंलिगार से चार दुकान जाने वाले वाहनों के दौरान चार दुकान में 15 मिनट के लिए वाहनों को रोका जाएगा, यही चार दुकान में की जाएगी, इस व्यवस्था पर शनिवार से ही कार्य किया जाएगा , बैठक में वर्चुअल शामिल हुई सीईओ अंकिता सिंह अधिकारियों को जनता के सुझाव पर प्रस्ताव तैयार कर अगली बोर्ड बैठक में कैंट बोर्ड अध्यक्ष के समक्ष अंतिम निर्णय के लिए रखा जाएगा । बैठक में कार्यालय अधीक्षक सिंकदर नौटियाल, अवर अभियंता शंशाक चौहान, बादल प्रकाश, महेश चंद्र, सुनीता कुडले, विवेक बेनीपाल, रिटायर आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, भरत सिंह, नरेन्द्र पडियार, सुनील प्रकाश, निखिल पडियार, मंयक लखेड़ा, नीरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You may have missed