July 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – सादगी से मनाया सर जॉर्ज एवरेस्ट का 232वां जन्म दिवस।

मसूरी : भारत के सर्वे में अहम योगदान देने वाले सर जॉर्ज एवरेस्ट का 232वां जन्म दिन सादगी से मनाया गया। इतिहास कार गोपाल भारद्वाज ने सर जॉर्ज एवरेस्ट जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया।
भारत के सर्वे में अहम भूमिका निभाने वाले व एवरेस्ट की उंचाई नापने वाले महान सर्वेयर सर जॉर्ज एवरेस्ट के 232वां जन्म दिन सादगी से मनाया गया। इस मौके पर इतिहासकार गोपाल भारद्वाज सर जार्ज एवरेस्ट गये व वहां पर जाकर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सर जॉर्ज एवरेस्ट का 232वां जन्म दिन मनाया क्योे कि उन्होंने अपने जीवन के 12 साल मसूरी को दिए व यहां रहकर उन्होंने भारत की ज्योग्राफी के लिए जो कार्य किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि वह भारत के सर्वे जनरल रहे। वहीं ट्रिक्नोमेटिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सुप्रिन्टेंडेट रहे हैं। उन्होेंने कहा कि उन्होंने ब्रिटिश काल में जो देश के सर्वे के लिए कार्य किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। स्थानीय नागरिक होने के नाते उन्हें याद किया जाना चाहिए। लेकिन उन्होंने खेद व्यक्त किया कि पर्यटन विभाग जो हर साल कोरोना काल को छोड़ कर बड़े स्तर पर उनका जन्म दिन मनाता था इस बार किन्ही कारणों से नहीं मनाया, लेकिन उन्होंने भारत के लिए जो किया उसे याद किया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि अब तो जार्ज एवरेस्ट का सौंदर्यीकरण किया जा चुका है ऐसे में तो और अधिक उत्साह से उनका जन्म दिन मनाया जाना चाहिए था। उन्होंने कहाकि इन दिनों वहां पर एकाटोग्राफी म्यूजियम का कार्य चल रहा है।


भारत के महान सर्वे जनरल सर जॉर्ज एवरेस्ट का 232वें जन्म दिन पर उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने उन्हें याद नहीं किया। जब इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने पर्यटन विभाग की मसूरी कार्यालय प्रभारी सुमन को बताया तो वह भी जॉर्ज एवरेस्ट पहुंची व सर जॉर्ज एवरेस्ट के जन्म दिन पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। आश्चर्य की बात है कि सर जॉर्ज एवरेंस्ट भले ही अंग्रेज थे लेकिन उन्होंने जो भारत के लिए सर्वे के क्षेत्र में किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं यह मसूरी के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्होंने मसूरी में रहकर इस कार्य को किया। कोरोना काल को छोड़ हर वर्ष पर्यटन विभाग उनके जन्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उत्साह से उनका जन्म दिवस मनाता था लेकिन इस बार पर्यटन विभाग ने उनके जन्म दिवस पर कोई कार्यक्रम आयोजित नही किया।

You may have missed