July 31, 2026

News India Group

Daily News Of India

वर्षो पुरानी मांग का हुआ समाधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने लगा दिया हैडं पंप।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव के ग्राम पंचायत जरडा़ पेयजल की समस्या से लंबे समय से जुझ रहा था और यहां मोटर मार्ग पर हैडं पंप की मांग हो रही थी। ज्वलंत समस्या को देखते हुये क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता चौहान ने अपने अथक प्रयासों जल संस्थान के माध्यम ग्राम पंचायत जरडा़ में हैडं पंप लगवा दिया,सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप चौहान बतातें हैं कि ग्राम पंचायत जरडा़ में पानी की आपूर्ति की बहुत बड़ी समस्या थी अब हैडं पंप को विधित चालु कर दिया है और लोग राहत की सांस ले रहे हैं वहीं प्रताप ने जल संस्थान पुरोला का धन्यवाद किया। बतादें कि प्रताप चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता चौहान के पति हैं और ऐसे विकास के कार्यों में प्रताप अपना अहम योगदान रखतें हैं।

You may have missed