August 2, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – भाजपा कार्यसमिति की बैठक में एक कार्यकर्ता को थप्पड जड़ने पर हंगामा।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कुर्सी टूटने पर दूसरे कार्यकर्ता के बैठक के बीच में जोरदार थप्पड़ मार दिया जिससे वहां हंगामा हो गया। एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ा रही थी ठीक उसी समय इस घटना से सभागार में हंडकंप मच गया।
भाजपा मसूरी मंडल कार्यसमिति की बैठक में जब भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल संबोधन कर रहे थे उसी बीच भाजपा मसूरी मंडल के उपाध्यक्ष गंभीर पंवार की कुर्सी टूट गई व उन्होंने पीछे बैठे पार्टी के जिला सह प्रभारी मीडिया प्रकोष्ठ ओबीसी मोर्चा व मसूरी मंडल कार्यकारणी सदस्य नागेद्र बिजलवाण के इतनी जोर से थप्पड़ मारा की पूरा सभागार गूंज गया। जबकि उस समय मंत्री गणेश जोशी, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर सहित भाजपा के बड़े नेता मौजूद थे। गंभीर पंवार का कहना था कि उन्होंने कुर्सी खींची जिसके कारण वह गिर गये जबकि नाग्रेद्र बिजलवाण का कहना है कि फर्श चिकना होने पर कुर्सी फिसली जिससे वह गिरे उन्होंने कोई कुर्सी नहीं खींची व मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने भी उनकी इस बात का समर्थन किया। इसके बाद नागेद्र बिजलवाण ने भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल व जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर को लिखित शिकायत दी है तथा उनके खिलाफ कडी कार्रवाई करने की मांग ही है।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है इस मामले को गंभीरता से लिया जायेगा। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री नारायण सिंह राणा का कहना है कि भाजपा संस्कारों की पार्टी है ऐसे में किसी कार्यकर्ता के साथ अभद्रता बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोई परेशानी थी तो बाद में बात कर सकते थे। लेकिन भरी सभा में थप्पड मारना बहुत शर्मनाक है।

You may have missed