July 31, 2026

News India Group

Daily News Of India

सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी ने किया आधार केंद्र का रिबन काटकर शुभारंभ।

जितेन्द्र गौड़

उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ तहसील में आज मंगलवार से आधार कार्ड बनाए और सुधारे जा सकेंगे। प्रशासन की ओर से यहां आधार कार्ड सेंटर खोल दिया गया है।
चिन्यालीसौड़ में पिछले एक साल से आधार केंद्र के बंद होने के कारण प्रखंड के विभिन्न ग्राम सभा के ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था और आधार कार्ड बनाने और कार्ड संबंधी सुधारों के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी ने इस संबंध में तहसील प्रशासन, एसडीएम और जिला प्रशासन से वार्ता की। शासन प्रशासन द्वारा उनकी मांग को संज्ञान में लेते हुए पुनः आधार केंद्र का आज मंगलवार से विधिवत संचालन शुरू हो गया है। केन्द्र का विधिवत शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी ने रिबन काटकर किया। केंद्र के संचालन से लोगों को नए आधार कार्ड बनाने और सुधारने के लिए यहां वहां की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। केंद्र संचालक नरेश रावत ने कहा कि सेंटर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगा। एक दिन में अधिकतम 80 आधार कार्ड बनाए और सुधारे जा सकेंगे।
ब्लॉक मुख्यालय में आधार केंद्र के पुनः संचालन के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

You may have missed