आंधी तूफान से उडी़ मकान की छत, बाल बाल बची जिंदगीयां।
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिले के नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत लोदन में शुक्रवार की देर शाम लगभग 10:30 बजे रात को बारिश के साथ भयंकर आंधी तूफान आ गया। आंधी तूफान से लोदन निवासी बृजमोहन नौटियाल के मकान की छत उड़ गई साथ ही बताया जा रहा है कि मकान की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है, साथ ही राजेश नौटियाल के मकान को भी आंशिक नुकसान की सूचना है, बताया जा रहा है कि एक अन्य ग्रामीण सोहनलाल की गौशाला के छत भी तेज आंधी तूफान से उड़ गई।
शाम तेज आंधी के चलते बृजमोहन नौटियाल के आवासीय मकान की छत उड़ गयी।जिस मकान की छत भारी आंधी के कारण उड़ी उसी मकान मे बृजमोहन नौटियाल का परिवार रहता था। जब आवासीय मकान के ऊपर की टीन की छत तेज आंधी से उड़ी तो उस समय भारी बारीश भी हो रही थी और बृजमोहन नौटियाल का परिवार उस वक्त उसी घर के अन्दर थे, लेकिन गनीमत ये हुईं की कोई जानमाल का नुकासान नही हुआ। बताया जा रहा है कि पीड़ित के पास रहने के लिए और कोई दूसरा घर भी नही है, वहीं इस दौरान पीड़ित परिवार और ग्रामीण शासन प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजा की मांग की।

“Awesome review! Glad to see they carry a massive selection of pokies from providers like NetEnt and Microgaming. A huge library is great, but it’s the quality of the software and the RTP (Return to Player) percentages that really keep me coming back to a site.”