August 9, 2026

News India Group

Daily News Of India

नगर पंचायत पुरोला को अध्यक्ष नेगी ने दी सौगात।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जिले की नगर पंचायत पुरोला में युवा अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने पुरोला नगर की जनता को बड़ी सौगात दी है, हरिमोहन नेगी एक प्रतिभावान नेता के साथ विकासवादी सोच रखने वाले नेता हैं, नगर पंचायत चुनाव प्रचडं बहुमत से जीतने वाले नेगी अब अपने घोषणा पत्र पर काम कर रहे हैं। बतादें कि अध्यक्ष हरिमोहन ने अपने आधे कार्यकाल में नगर में 35दुकानों सहित 2बडी़ पार्किगं व 200से अधिक रास्तों का निर्माण करवाया है। नेगी ने पुरोला नगर पंचायत में अतिक्रमण पर भी चोंट मारी है, अध्यक्ष नेगी ने इसके अलावा नगर की स्वच्छता के लिये प्रभावी कदम उठायें हैं, नगर पंचायत अध्यक्ष नेगी बतातें हैं कि उन्होनें हाईटेक शौचालय सहित नगर की सुदंरता व नगर पंचायत के चहुमुखी विकास के लिये एक रोड़ मैप तैयार किया है जो भविष्य में नगर पंचायत के विकास को एक नयी दिशा देगा। नगर पंचायत पुरोला की जनता अध्यक्ष नेगी के कार्यों की सरहाना कर रहा है और लोग नेगी एक कुशल नेतृत्ववान नेता बता रहे हैं।

You may have missed