August 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

युवा नेता जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैतुंरा को कांग्रेस ने दी नई जिम्मेदारी।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष करन माहरा आगामी दिनों में प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे, जिसके लिए पार्टी हाईकमान द्वारा विधानसभावार कार्यक्रम समन्वयकों की नियुक्ति की गई है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला पंचायत सदस्य संगठन उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष और मथोली वार्ड के जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप कैंतुरा को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के भ्रमण कार्यक्रम के लिए टिहरी जिले की नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता प्रदीप कैंतुरा से हुई वार्तालाप में उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के विभिन्न विधानसभाओं में भ्रमण का मुख्य उद्देश्य पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागणों,अनुषांगिक संगठनों,विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती देना है।

 

More Stories

You may have missed