July 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – बुजुर्ग पर्यटक का फिसला पैर, मौके पर हुई मौत।

मसूरी : हाथी पांव घूमने गये एक पर्यटक की खाई में गिरने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से निकाल कर पुलिस को सौंप दिया जिसे पोस्ट मार्टम करने हेतु मोर्चरी ले जाया गया है वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
हाथी पांव घूमने गये एक पर्यटक की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर सीसीआर देहरादून ने एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस को सूचित किया व एसडीआरएफ की टीम मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में सहत्रधारा से मसूरी पहुंची व शव को खाई से निकाल कर उसे पुलिस को सौंप दिया। बताया गया कि मृतक का नाम चांद सिंह पुत्र करतार सिहं है जो हरियाणा का निवासी है। जिसकी उम्र 61 वर्ष है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 61 वर्षीय बुजुर्ग पर्यटक हाथी पांव के समीप घूम रहा था कि उसका पैर फिसल गया व उपर की रोड से नीचे वाली रोड पर गिर गया।  जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस पर एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से निकाल कर पुलिस को सौंप दिया व उसे पोस्ट मार्टम हेतु उप जिलाचिकित्सालय लाया गया तथा उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक का नाम चांद सिंह निवासी हरियाणा बताया जा रहा है।

You may have missed