August 6, 2026

News India Group

Daily News Of India

महाविधालय के क्रीडा़ प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय उत्तरकाशी के आखिरी दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं मे संदीप सिंह छात्र वर्ग में और सोनिका असवाल छात्रा वर्ग में चैम्पीयन रहे । कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। महाविध्यालय के पुरीखेत परिसर में आयोजित क्रीडा समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन के बालक वर्ग में आकाश गैरोला और बालिका वर्ग में राधा रन प्रथम रही। लंबी कूद के बालक वर्ग में अंकित पँवार प्रथम, आकाश द्वितीय, प्रदीप तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सोनिक असवाल प्रथम, खूसबू भारती दूसरे तथा पिनकी तीसरे स्थान पर रही। 100 मी दौड़ में बालक वर्ग से जय मोहन तथा बालिका वर्ग से सोनिका असवाल अव्वल रही। गोल फेंक में ऋषभ प्रथम , सोबेणदर द्वितीय, पीयूष तृतीय रहे। बालक वर्ग की क्रिकेट टीम में विज्ञान वर्ग की टीम ने वाणिज्य वर्ग को हराया जबकि बालिका वर्ग में विज्ञान की टीम ने कला वर्ग की टीम को हराया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो सविता गैरोल ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा की खेल हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं और इसमें सभी को बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। खेल विभाग के समन्वयक डॉ बचन लाल ने सभी छात्रों एवं प्राध्यापकों को बधाई देते हुए सभी का धनयाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रो वासंतिका कश्यप, डॉ डी डी पैनयूली, डॉ पांडे, डॉ बौद्ध , डॉ रुचि, आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।

More Stories

You may have missed