July 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

धामी बने मुख्यमंत्री, यमुना घाटी में जश्न का माहोल।

अरविन्द थपलियाल

नौगांव/ उत्तरकाशी : पुष्कर सिंह धामी बने मुख्यमंत्री। यमुना घाटी में जश्न का माहोल। उत्तराखंड राज्य का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बनाये जाने पर यमुना घाटी के नौगांव चौराहे पर भाजपा नेताओं ने बांटी मिट्ठाई।

यमुना घाटी में स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया और बताया की धामी के मुख्यमंत्री बनने पर यमुना घाटी की उम्मीदें बढी हैं।
यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विकास की उम्मीद जागी है। बतादें नौगांव विकासखडं में स्वास्थ्य सुवाधाओं और कृषि के लिए संसाधनों को लेकर लोगों की मांग दशकों से है और विकास के तौर पर भुलभुत समस्याओं के निदान के लिए वर्तमान की धामी सरकार के काफी उम्मीदें है। इस दौरान नितिन रमोला, प्रताप रावत, जोगेद्र राणा,मंडल अध्यक्ष मीना रावत, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जश्न मनाया।

You may have missed