July 6, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – LBSNAA ने MPG कॉलेज को 151 उपयोगी पुस्तके की भेंट।

मसूरी : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी ने एमपीजी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए 151 पुस्तके भेंट की जिनमे 21 भारतीय सविधान की पुस्तक भी शामिल हैं।
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी ने मसूरी के एमपीजी कॉलेज के छात्रों को किताबी ज्ञान बढाने के लिए 151 पुस्तकें भेंट की जिसमें भारतीय संविधान की 21 पुस्तकें भी शामिल है। अकादमी की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि आने वाले वाले समय में और भी पुस्तकों को एमपीजी महाविद्यालय को दिया जायेगा ताकि उनका उपयोग छात्र एवं छात्राएं अपना भविष्य बनाने के उपयोग कर सकें। बताया गया कि सभी पुस्तकें छात्रों के ज्ञान संवर्धन में उपयोगी साबित होंगी।

इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस ने अकादमी का आभार व्यक्त किया व कहा कि निश्चित ही इन पुस्तकों का उपयोग छात्र ज्ञान वर्धन व अपने भविष्य निर्माण करने में काम आयेगी। इस अवसर पर एमपीजी कॉलेज के शिक्षक इमरान खान, एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस सहित विकास व अन्य छात्र मौजूद रहे।

You may have missed