August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – NSS शिविर के तहत मुहल्लों में चलाया स्वच्छता अभियान।

मसूरी : मसूरी सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज एनएसएस शिविर के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय आर्य समाज व आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चला कर सफाई की गई।
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी अर्चना रानी ने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर में दौरान प्रातः प्रार्थना करने के साथ ही लक्ष्य गीत गाया गया व उसके बाद स्वयंसेवियों को कार्य दायित्व दिया गया। इसके बाद सभी स्वयसेंवियों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय आर्यसमाज सहित आस पास के मुहल्लों में जाकर सफाई अभियान चलाया व लोगों को नशे से दूर रहने व प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का आहवान किया। वहीं लोगों को कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करने के बारे में भी जागरूक किया गया।

More Stories

You may have missed