August 27, 2026

News India Group

Daily News Of India

गंगोत्री में कांग्रेस का लगातार हो रहा जनसंपर्क मजबूती के संकेत।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : एक और जहां भाजपा गंगोत्री विधानसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली व देहरादून में डेरा जमाये है वहीं कांग्रेस अपने नेता पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में लगातार भ्रमण कर हर घर में दस्तक दे चुकी है।

उनकी लोकप्रियता और कार्यशैली से प्रभावित होकर विधानसभा के हर क्षेत्र से लोग उनसे जुड़ कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।

इसी क्रम में आज बाड़ाहाट क्षेत्र के बगियालगांव से पूर्व प्रधान प्यारेलाल शाह, हर्षिल से विनोद रावत ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा धराली गांव से युवक मंगल दल अध्यक्ष युवक मंगल दल राजा पंवार, ममराज पंवार ,शुभम नेगी, प्रदीप पवांर, लोकेश पवांर, नीरज पवांर, आकाश पवांर,सुनील पंवार बुगी, दिनेश पवांर, शिवोम पंवार, केशव पंवार, ने भाजपा छोड़कर कांग्रेश में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने इन सबका फूल मालाओं से स्वागत कर कांग्रेस में सम्मिलित किया और विधानसभा चुनाव के लिए अपने अपने बूथों पर मजबूती से पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया।

You may have missed