August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

अचानक मौसम में बढ़ी ठंडक।

मसूरी : पर्यटन नगरी में बारिश के बाद मौसम खुल गया व दिन में बादलों के साथ मौसम भी खुलता रहा। लेकिन शाम को साढे चार बजे के बाद अचानक बादल घिर आये व हल्की बजरी पड़नी शुरू हो गई जिसके कारण ठंड ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। घने बादलों के साथ कुहरा भी आने से लगातार ठंड बढ गई अगर मौसम ऐसा ही रहा तो हिमपात होने की संभावना बढ सकती है। पर्यटन नगरी में इन दिनों लगातार पर्यटक बर्फ देखने की उम्मीद से आ रहे हैं लेकिन अभी तक मौसम ने उनकी संभावनाओं पर पानी फेर दिया है। लेकिन एक बार फिर उम्मीद जगी है कि बर्फ पड़ सकती है।

More Stories

You may have missed