October 5, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग की ‘‘विजय संकल्प यात्रा’’ की तैयारियों की समीक्षा।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा आगामी 01 जनवरी 2022 को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाली विजय संकल्प यात्रा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।
विगत दिनों से प्रदेश भर में जारी विजय सम्मान यात्रा का का आगमन 01 जनवरी को मसूरी विधानसभा में होना है। इस यात्रा को सफल बनाने की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने कैंप कार्यालय में विधानसभा अंतर्गत सभी मंडलों की संयुक्त बैठक की गई।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरूंग, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, बृजलेश गुप्ता, पार्षद चुन्नी लाल, सत्येन्द्र नाथ, कमल थापा, योगेश घाघट, भुपेन्द्र कठैत, अरविंद डोभाल, निरंजन डोभाल, मोहन बहुगुणा, संध्या थापा, राकेश जोशी, मंसूर खान, प्रदीप रावत, सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

You may have missed