July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

CM धामी ने भारामल बाबा मंदिर में किये दर्शन, प्रदेश के सुख व चहुमुंखी विकास के लिए की पूजा अर्चना।

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज दूसरे दिन खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने मंदिर परिसर में सर्वप्रथम जलाभिषेक कर प्रदेश के अमन सुख व चहुमुंखी विकास के लिए पूजा अर्चना की। इसके उपरांत भारामल बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बैठने की उचित व्यवस्था, शौचालय आदि के निर्माण कार्यों को कराने के निर्देश दिए। तदोपरांत मुख्यमंत्री ने मन्दिर में प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री बागेश्वर के लिए रवाना हुए।
इस दौरान सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, डीएफओ संदीप कुमार, मीडिया कॉर्डिनेटर मुख्यमंत्री राजू बिष्ट, जन सम्पर्क अधिकारी प्रमोद जोशी, विनोद धामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

You may have missed