May 18, 2026

News India Group

Daily News Of India

पर्वतीय क्षेत्रों में जो किसान पुष्प उत्पादन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें ट्यूलिप उत्पादन की जानकारी दी जाय – CM धामी

देहरादून : शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप की 07 प्रजातियों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि उद्यान नर्सरी, राजकीय उद्यान सर्किट हाउस देहरादून में भी इसका रोपण किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जो किसान पुष्प उत्पादन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें ट्यूलिप उत्पादन की जानकारी दी जाय। मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी अधिकारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप के उत्पादन के संबंध में जानकारी ली ।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में रोपण के लिए ट्यूलिप बल्ब राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) गुरमीत सिंह द्वारा उपलब्ध कराये गये। इसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed