August 16, 2026

News India Group

Daily News Of India

यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग के लिए आंदोलन की चेतावनी, कल होगा राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : पृथक जनपद की मांग को लेकर आंदोलन और अनशन लगातार तूल पकड़ रहा है, एक नवबंर से तहसील मुख्यालय बड़कोट में चल रही भूख हड़ताल अब उग्र आंदोलन का रूप ले रही है। पृथक जनपद यमुनोत्री मिडिया प्रभारी महावीर माही ने बताया कि यमुनोत्री जिला बनाने को लेकर कल रविवार को एक विशाल जन चेतना रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रंवाई घाटी के प्रतिनिधि सामाजिक संगठन और आम जनता राज्य सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरकर पृथक जनपद यमुनोत्री की मांग करेगी।
पृथक जनपद यमुनोत्री के संगठन अध्यक्ष अबल सिहं कुमाईं ने बताया कि सरकार लगातार रंवाई की जनता को गुमराह कर रही है जिसके लिये अब घाटी की जनता ढोल नगाडो़ सहित सड़को में सेकडो़ लोगों के साथ उतरने जा रही है वहीं दुसरे अनशनकारी नरेश रावत, शुभम रावत, केद्रं सिहं राणा ने बताया कि यमुना घाटी की जनता में सरकार के खिलाफ भारी अक्रोश है और 21नवबंर रविवार के दिन घाटी की जनता एक विशाल जन आक्रोश रैली निकालने जा रही है और पृथक जनपद यमुनोत्री की मांग करेगी।

More Stories

You may have missed