August 1, 2026

News India Group

Daily News Of India

अब की बार 60पार – सिलवाल

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : भारतीय जनता पार्टी मण्डल ब्रह्मखाल के मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिलवाल की अगुवाई में ब्रहमखाल मंडल में अपना बुथ मजबूत बनाने की मूहिम तेज कर दी है, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिलवाल ने बताया कि 2022के विधानसभा चुनाव में भाजपा 60पार करेगी। दुर्गेश ने बताया कि यमुनोत्री विधानसभा में भाजपा मजबूत है और भारी मतों से जीतेगी, बतादें कि दुर्गेश सिलवाल भाजपा के जमीनी नेता हैं और भाजपा के संगठन में अपनी गहरी पैठ रखतें हैं।


सिलवाल ने बताया कि उनकी पार्टी देश और प्रदेश में आम आदमी के हित में काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता बूथ पर जाकर लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री आलेन्द्र सिंह भण्डारी, वेदप्रकाश विजलवान, मनोज सिलवाल, रविन्द्र सिंह भण्डारी , अंकित राणा , सुरेश घनवान , पुष्पेंद्र कैंतुरा,सूरजमनी भट्ट सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed