February 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

चिन्यालीसौड़ में कल्याण शिविर, समस्याओं का हुआ समाधान।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : सोमवार को विकासखंड चिन्यालीसौड़ के राजकीय इंटर कॉलेज चमियारी में जिलाधिकारी के निर्देशोंक्रमों में कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में समाज कल्याण, पंचायत राज, बाल विकास,श्रम विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, जल संस्थान, खाद्यान्न विभाग सहित अन्य विभाग उपस्थित रहे। शिविर में वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग और किसान पेंशन योजना के अंतर्गत 38 आवेदन पत्र आवंटित किए गए। 10 आवेदन पत्र जमा हुए 13 लोगों के आय प्रमाण पत्र जारी किए गए 60 परिवार रजिस्ट्रर की नकल जारी की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 25 जन कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन आवंटित किए गए। वहीं चिकित्सा विभाग द्वारा 10 चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी किए गए एवं 50 लोगों का कोविड-19 परीक्षण किया गया। 17 लोगों को कोविड वैक्सीन लगायी गई। उद्यान विभाग द्वारा बीजों के वितरण किए जाने के साथ ही कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि के 10 फॉर्म आवंटित किए गए। शिविर में कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण को लेकर सभी लोगों को जागरूक किया गया व 2 गज दूरी, मास्क की अनिवार्यता का भी पालन सुनिश्चित किया गया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैन्तुरां, ग्राम प्रधान मरगांव सुरेंद्र पाल, प्रधान चमियारी सुशील, सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर पैन्यूली,तहसीलदार चिन्यालीसौड़ रमेश चंद्र चौहान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुधीर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एंव विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

3 thoughts on “चिन्यालीसौड़ में कल्याण शिविर, समस्याओं का हुआ समाधान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed