November 27, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा का यमुनोत्री में चुनावी मंथन।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जनपद के यमुनोत्री विधानसभा में भाजपा ने मंथन अभियान शुरू कर दिया है और पार्टी के शिर्ष नेता अब कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी है, बतादें कि यमुनोत्री में भाजपा के विधायक केदार सिंह रावत हैं और आगामी चुनाव लड़ने को भी तैयार हैं। भाजपा संगठन ने आज नगर पालिका बड़कोट में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जिसमें वक्ताओं और नेताओं ने अपने विचार रखे, बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोकसभा सांसद व उत्तराखंड प्रदेश की सह प्रभारी रेखा वर्मा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, यमुनोत्री विधानसभा के विधायक केदार सिंह रावत, जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक यमुनोत्री केदार सिंह रावत ने केन्द्र एवं राज्य सरकार व यमुनोत्री विधानसभा में हुए विकास कार्यो से कार्यकर्ताओं को अगवत करवाया कार्यक्रम से पूर्व बड़कोट बाजार में एक रैली निकाली रैली के दौरान बैठक के लिए पंहुचे भाजपा नेताओं का स्वागत हुआ।


बैठक में भाजपा जिला संगठन व मंडल स्तर के कार्यकर्ता व सेकडो़ गणमान्य मौजूद रहे।