July 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

BJP ने लाइब्रेरी क्षेत्र में किया बूथों का सत्यापन।

मसूरी : भाजपा बूथ सत्यापन अभियान के तहत मसूरी शहर के लाइब्रेरी क्षेत्र के 5 बूथों का सत्यापन प्रभारी विजयपाल सिंह बर्थवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रभारी विजयपाल सिंह ने कहा की हर बूथ को मजबूत बनाना है व सक्रिय कार्यकर्ताओं को इसमे जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए हैं की किस प्रकार पार्टी के प्रमुख कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को करने हैं वा आगे पार्टी को बढ़ाना है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, शक्ति केंद्र संयोजक मदन मोहन शर्मा, शक्तिकेंद्र पालक कपिल मलिक, अरविंद सेमवाल, मनोज रेंगवाल, अमित भट्ट, राकेश ठाकुर, सुनील रतूड़ी, पुष्पा पडियार, राजेश्वरी रावत, नमिता कुमाई, लीला कंडारी आदि मौजूद रहे।

You may have missed