June 24, 2026

News India Group

Daily News Of India

अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आज अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए है। कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए इस बार बिना श्रद्धालुओं के कपाट खोले गए। इस दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कोविड नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

वहीं गंगोत्री धाम के कपाट कल शनिवार प्रातः 7.30 बजे खुलेंगे। माँ गंगा जी की उत्सव डोली आज उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा से 11 बजकर 45 मिनट पर गंगोत्री के लिए रवाना हुई। माँ गंगा जी की उत्सव डोली आज भैरव मंदिर भैरवघाटी में रुकेगी। पूजा अर्चना के बाद अगले दिन सुबह गंगोत्री के लिए रवाना होगी।

इस अवसर पर यमुनोत्री धाम में उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान उपाध्यक्ष यमुनोत्री मन्दिर समिति राजस्वरूप उनियाल,रावल भागेश्वर उनियाल,ग्राम प्रधान खरसाली यशपाल राणा व उधर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल,सचिव दीपक सेमवाल,सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

You may have missed