June 25, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री महाराज ने किया BHEL का दौरा, कहा कुछ ऐसा।

1 min read

हरिद्वार : कैबिनेट सतपाल महाराज ने मंगलवार को BHEL का दौरा किया। यहां पर प्रतिदिन 3,000 ऑक्सीजन सिलेंडरों की फिलिंग की जा रही है। कैबिनेट सतपाल महाराज ने केंद्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से आग्रह किया है कि भेल के इस प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडरों की फिलिंग क्षमता बढ़ाकर प्रतिदिन 10,000 सिलेंडरों की फिलिंग की जाए। इससे उत्तराखंड में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। आक्सीजन उत्पादन, ऑक्सीजन सिलेंडरों की फिलिंग, मैनेजमेंट, व प्लांट में कार्य करने वाले सभी कर्मचारी बंधुओं को भी हार्दिक धन्यवाद। इस कठिन समय में आप सभी की कर्तव्यनिष्ठा वंदनीय है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महाराज ने सभी से अपील करता हूं कि आप वैक्सीन जरूर लगवाएं व इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। मास्क पहनें व हाथ नियमित रूप से साबुन से धोते रहें। उन्होंने कहा कि बीमारी ना छुपाएं, लक्षण आने पर तुरंत टेस्टिंग करवाएं। हमारी सतर्कता ही हमारी सुरक्षा है।