राष्ट्रीय एकता दिवस पर मसूरी पुलिस ने दिया एकता और अखंडता का संदेश,

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मसूरी पुलिस ने दिया एकता और अखंडता का संदेश, प्रोजेक्टर पर सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
मसूरी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मसूरी पुलिस की ओर से लाइब्रेरी चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी स्क्रीन पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रसारित किया गया, जिसे पुलिस अधिकारियों, जवानों और स्थानीय लोगों ने एक साथ सुना। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को देश की एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी थानों को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मसूरी पुलिस ने सुबह थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में युवाओं को देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन में दिए गए संदेशों और निर्देशों को भी कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मसात करने का प्रयास किया गया।
गहलावत ने कहा कि मसूरी पुलिस संविधान के दायरे में रहकर आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने के साथ ही पुलिस आगे भी जनता के सहयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेगी।
इस मौके पर एसएसआई सतेंद्र भाटी, लाइब्रेरी चौकी प्रभारी दिनेश राणा, आरके बमोला, बुद्धिप्रकाश, रजनीश सैनी, छत्रपाल, मोहन पेटवाल, कांस्टेबल विनोद सिंह चौहान, कांस्टेबल अमित रावत, कांस्टेबल प्रदीप गिरी, विजय बिंदवाल, बलदेव सिंह रावत, सतीश चंद्र, अरविंद सेमवाल, शिव अरोड़ा, राकेश शाह सहित पुलिस जवान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।