September 8, 2026

News India Group

Daily News Of India

सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद हुआ गुम मोबाइल, मालिक को सौंपा

मसूरी। लंढौर निवासी हरेंद्र रावत का एक सितंबर को मोबाइल फोन गुम हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली मसूरी पुलिस को देते हुए मोबाइल बरामद कराने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल को सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज कर तकनीकी निगरानी शुरू की।

पुलिस टीम ने मोबाइल की तलाश के लिए आवश्यक तकनीकी प्रयास किए। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को गुम मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली। मंगलवार को बरामद मोबाइल फोन उसके वास्तविक स्वामी हरेंद्र रावत को सुपुर्द कर दिया गया।

खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर हरेंद्र रावत ने कोतवाली मसूरी पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस टीम की प्रशंसा की। पुलिस के अनुसार मोबाइल बरामदगी की कार्रवाई में कांस्टेबल आशीष रावत और कांस्टेबल चंद्रवीर रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से मोबाइल की पहचान और तकनीकी निगरानी में मदद मिलती है। कोतवाली पुलिस ने आमजन से मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

You may have missed