August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

जयपुरः मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया का गाउन राउंड, रैंप पर दिखा ग्लैमर

1 min read

जयपुर में इंटरनेशनल लेवल के आयोजन का उद्देश्य भारत की संस्कृति, पर्यटन और प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पेश करना है.

जयपुर: मिस ओशन वर्ल्ड 2026 के फिनाले वीक के तहत जयपुर के अनंत महल में गाउन राउंड किया गया. इस दौरान 20 देशों से आईं सुंदरियों ने आकर्षक गाउन में रैंप वॉक कर अपनी खूबसूरती, कॉन्फ्रेंस और स्टाइल का प्रेजेंटेशन दिया. इंटरनेशनल पार्टिसिपेंट्स की मौजूदगी से आयोजन में ग्लैमर और फैशन का रंग देखने को मिला.

मिस ओशन वर्ल्ड 2026 के फिनाले वीक के दौरान मिस फ्यूजन इंडिया के विभिन्न राउंड किए जा रहे हैं. इसे भारत के प्रमुख ब्यूटी पेजेंट्स में शामिल किया जाता है. प्रतियोगिता के विजेताओं को द मिस ग्लोब इंडिया, मिस प्लैनेट इंडिया और मिस ओशन इंडिया के रूप में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा. आयोजक योगेश मिश्रा ने बताया कि जयपुर में इंटरनेशनल लेवल के आयोजन का उद्देश्य भारत की संस्कृति, पर्यटन और प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पेश करना है. प्रतियोगिता के जरिए जयपुर की कला, संस्कृति और विरासत को भी इंटरनेशनल पार्टिसिपेंट्स तक पहुंचाया जा रहा है.

22 और 23 को ग्रैंड फिनाले: मिश्रा ने बताया कि 19 अगस्त को सिटी पैलेस में टूरिज्म एवं कल्चरल एक्सचेंज एक्टिविटी के तहत इंटरनेशनल और नेशनल कंटेस्टेंट्स के लिए जयपुर सिटी टूर होगा. प्रतिभागियों को जयपुर की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और पारंपरिक संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा. इसके बाद 21 अगस्त को प्री-फिनाले एक्टिविटीज के तहत टैलेंट राउंड होगा. 22 अगस्त को मिस फ्यूजन इंडिया का ग्रैंड फिनाले, जबकि 23 अगस्त को मिस ओशन वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले किया जाएगा.

20 देशों की प्रतिभागी: मिस ओशन वर्ल्ड की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में करीब 20 देशों की कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं. पेजेंट के माध्यम से ‘Clean Ocean, Pollution-Free Ocean’ जैसे अभियानों के जरिए समुद्रों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश भी दिया जा रहा है. बहरहाल, जयपुर में सजे मिस ओशन वर्ल्ड जैसे इंटरनेशनल पेजेंट के मंच के जरिए जयपुर को ग्लोबल लेवल पर पर्यटन, संस्कृति और फैशन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरने का अवसर भी मिल रहा है.

More Stories

You may have missed