February 25, 2026

News India Group

Daily News Of India

मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस पर मसूरी प्रेस क्लब को एसी भेंट किया।

मसूरी : प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस पर मसूरी प्रेस क्लब को एससी भेंट किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के माध्यम से एक मांग पत्र भी दिया गया, जिसमें उन्होंने मसूरी प्रेस क्लब को दो कंप्यूटर व एक प्रिंटर देने की घोषणा की व कहाकि अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।
मसूरी प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिन पर बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमों की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी व बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंधक दीपक पांडे के हाथों मसूरी प्रेस क्लब को एसी भेंट किया गया। इस मौके पर नेहा जोशी ने कहा मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिन पर भाजपा परिवार की ऐसी कोशिश रहती है कि किस तरह से सेवा कार्य कर सकें, जिसके तहत एसी भेंट किया गया। उन्होंने कहाकि प्रेस की लोकतंत्र में अहम भूमिका रहती है व उनकी नजर अच्छे नेता को पहचानने पर रहती है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के सेवा कार्य किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार किस तरह से सचामार संकलन करता है व उन्हें किस तरह की परेशानी होती है, उनकी जरूरतों का ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी भी है। उन्होने कहाकि मसूरी जिसकी हम कल्पना करते हैं उसके विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना है, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। मसूरी के पुराने स्वरूप को बरकरार रखते हुए व आज की जरूरतों का समावेश करते हुए विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर दिए गये मांग पत्र पर कहा कि वह मंत्री जी की ओर से दो कंप्यूटर व एक प्रिंटर देने की घोषणा कर रही हूं व बाकी मांगों का भी निस्तारण किया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र का भी धन्यवाद दिया जो सीएसआर सेवा के तहत सहयोग करते हैं।

इस मौके पर मसूरी प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया व मांग पत्र सौंपा जिसमें मसूरी प्रेस क्लब को पांच कंप्यूटर, एक प्रिंटर, एक इनवर्टर, एक सेंटर टेबल व 25 कुर्सिंयों व तीन रिवालविंग कुर्सियों व साज सज्जा करवाने की मांग की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महाचिव सूरत सिंह रावत ने किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, अभिलाष, मंडल मंत्री सपना शर्मा, अर्जुन अग्रवाल, राज जोशी सहित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंधक दीपक पांडे व मसूरी प्रेस क्ल सदस्य बिजेंद्र पुुडीर, उपेंद्र लेखवार, नरेश नौटियाल, मोहसिन अहमद, राजवीर रौंछेला, सुमित कंसल, रवि बंसवाल आदि मौजुूद रहे।

More Stories

You may have missed