जिलाधिकारी ने माल रोड सौदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
मसूरी : जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने मसूरी आकर मालरोड के सौदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए व कार्य में तेजी लाने को कहा।
जिलाधिकारी सोनिका सिंह अचानक मसूरी पहुंची व अधिकारियों के साथ मालरोड में हो रहे साैंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया व अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मालरोड का कार्य समाप्ति की ओर है अभी काबल स्टोन का कार्य रह गया है जबकि ब्लैक टॉप का कार्य किया जा चुका है। वहीं कुछ स्थानों पर केबिल रोड पर है उन्हें शीघ्र ही सर्विस लाइन में डाल दिया जायेगा वहीं एक स्थान पर चैबर उंचा हो रखा है उसे ठीक करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। रोड का कार्य लगभग पूरा हो चुका है उसे बस फिनिशिंग टच देना है व सौदर्यीकरण का कार्य होना है।
इस मौके पर एसडीएम नंदन कुमार, नायब तहसीलदार विनोद तिवाड़ी, नगर पालिका ईओ राजवीर सिंह चौहान, लोनिवि के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी, सहायक अभियंता राजेन्द्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
