विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता रैली निकाली व नुक्कड नाटक किया।

मसूरी : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मसूरी के 9 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया और हाथों में तख्तियां लेकर पर्यावरण बचाओ और प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग ना करें के स्लोगन से लोगों को जागरूक किया गया साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील की गई।
नगर पालिका परषिद ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसमें घनानंद राजकीय इंटर कालेज, आरएन भार्गव इंटर कालेज, मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज, सरस्वती शिशुविद्या मंदिर इंटर कालेज, निर्मला इंटर कालेज, आदि के छात्र नारेबाजी करते हुए व हाथों में पर्यावरण संरक्षण की तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली लंढौर से घंटाघर, मालरोड होते हुए गांधी चौक तक गई जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं, पालिका सभासद, हिलदारी व विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान ने बताया कि नगर पालिका द्वारा सभी सभासदों और हिलदारी संस्था के सहयोग से रैली का आयोजन किया गया जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग ना करने के लिए जागरूक किया गया साथ ही प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। वहीं प्लास्टिक के थैलेे वितरित किए गये ताकि लोग प्लास्टिक का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनता का जागरूक होना जरूरी है तभी यह संभव हो पायेगा। वहीं समय समय पर प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। वही नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने कहा कि बिना जन सहभागिता के प्लास्टिक मुक्त शहर करने का अभियान नहीं चलाया जा सकता है इसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा और प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण तरह से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए ताकि हमारे पर्यावरण को नुकसान ना पहुंच सके। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को संकल्प लेना होगा क्यों कि प्लास्टिक मनुष्य के साथ ही जानवरों के लिए भी जरूरी है। वही पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है ताकि लोगों को शुद्ध हवा मिल सके। इसके लिए पूरा विश्व चिंतित है। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान ने सभी स्कूलों से आये छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
इस मौके पर नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट, किरन राणा मिंया, पालिका सभासद सरिता कोहली, हिलदारी के अरविंद शुक्ला, बबीता, दीपक, किरन, लीला, रूबीना इंस्टीटयूट की रूबीना अंजुम, कीन के अशोक, जितेंद्र, शुभम, नीलम विक्की, नेशन मिशन ऑफ हिमालयन स्टडीज की टीम आदि मौजूद रहे।