मसूरी प्रवास पर पहुंची महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य का जोरदार स्वागत किया।

मसूरी : भाजपा महाराष्ट्र महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महाराष्ट्र, तथा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य, सलाका सालवी, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अर्चना बागड़ी के मसूरी आगमन पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शलाका सालवी ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से कंेद्र में आई है तब से महिला मोर्चा को बहुत बढावा दिया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वानिती श्रीनिवासन ने टास्क दिया है कि हर राज्य, शहर व गांव में जाकर महिलाओं ने मिलना व प्रवास करना है। प्रवास योजना के तहत वहां के लाभार्थियों, नये मतदाताओं, आंगनवाडी, आशा कार्यकत्रियों आदि से जो की वोटर है उनसे मिलते है व केंद्र व राज्य सरकार की योजना पहुंच रही है उसे देखना व योजना का लाभ दिलाना होता है। अगर कोई परेशानी है तो उसे दूर करना होता है। उससे कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि लोकल स्तर पर जो महिलाएं कार्य बूथ स्तर पर कार्य कर रही है उनसे जानकारी लेकर उस हिसाब से योजना बनाना व नीति तय की जाती है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को पूरे देश में महिलाओं को बडा समर्थन है इसको और मजबत करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव सहित राज्यों में जहां भी भाजपा की सरकार है वहंा महिलाओं का समर्थन मिलने से बनी है। लोक सभा चुनाव में भाजपा को कोई दिक्कत नहीं है क्यों कि पचास प्रतिशत महिलाएं मोदी जी के साथ है। कर्नाटक की हार के कई कारण है जिस पर मंथन किया जा रहा है व उसके हिसाब से आगामी समय में नीति बनाई जायेगी। कर्नाटक में वोट का प्रतिशत कम नही हुआ हैं। इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आप पहाड़ो की रानी मसूरी आये व यहां कार्यकर्ताओं से मिले जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी उनका स्वागत किया व कहा कि भाजपा में महिलाओं को जो सम्मान मिलता है किसी दूसरे दल में नहीं मिलता। इसलिए महिलाएं भाजपा के प्रति समर्पण भाव से कार्य कर रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना बागड़ी ने भी कार्यक्रमा कार्यक्रम को संबोधित किया व कहा कि महिलाओं को आगे बढाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं व सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुषमा रावत ने किया।
इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री गीता रावत, जिला महामंत्री सुषमा कुकरेती, मसूरी मंडल प्रभारी प्रियंका गुसांई, मीडिया प्रभारी सीमा रावत, बबली चौहान, रीता खुल्लर, पुष्पा पुंडीर, प्रभा बर्त्वाल, राधा आनंद, विजय लक्ष्मी, गुडडी देवी, नरेंद्र पडियार, विजय बिंदवाल, अवतार कुकरेजा, आदि मौजूद रहे।