August 16, 2026

News India Group

Daily News Of India

केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल ट्रायल पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का जताया आभार।

1 min read

देहरादून : केन्द्र सरकार की 144 करोड़ लागत से निर्मित महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना, जिसकी पाइपलाइन 18 किमी यमुना से ऊंचाई 1.2 किमी की परियोजना के सफल ट्रायल पर मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा इस योजना के माध्यम से 93 हज़ार की आबादी लाभान्वित होगी और अगले 40 वर्षो तक मसूरी वासियों की पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मंत्री गणेश जोशी ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। मंत्री ने बताया कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के अथक प्रयासों से ही इस योजना का निर्माण संभव हो सका।

More Stories

You may have missed