June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

सैनिक कल्याण मन्नत गणेश जोशी से सेना मेडल से सम्मानित लांस नायक विकास सिंह बोहरा ने की भेंट।

देहरादून : शुक्रवार को कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से लांस नायक विकास सिंह बोहरा ने भेंट की। गौरतलब है कि 10 मार्च 2021 को कांडीपूरा में एक ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को ढेर किया था।जिसमे लांस नायक विकास सिंह बोहरा को 11मार्च 2023 को सेना मेडल से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य वर्ष के नवंबर दिसंबर महत्वपूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने तृतीय जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स के लांस नायक विकास सिंह बोहरा को सेना मेडल मिलने पर उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

You may have missed