May 5, 2026

News India Group

Daily News Of India

शहर कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव पर्यवेक्षक के न आने पर स्थगित, एकजुटता पर किया मंथन।

मसूरी : शहर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित की गई लेकिन पर्यवेक्षक के न आने से नये अध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कांग्रेस की एकता बनाये रखने व देहरादून में बेरोजगार छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की व उनको समर्थन दिया। वहीं आगामी नगर पालिका चुनावों में कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया।
शहर कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मसूरी कांग्रेस का गढ रहा है और आज लंबे समय बाद कांग्रेस भवन कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा है जो कांग्रेस के प्रति युवाओं के का समर्पण दर्शाता है। वक्ताओं ने कहाकि सभी कार्यकर्ताओं को आपस में बैठकर नये अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए ताकि कांग्रेस की एकता बनी रह सके व पर्यवेक्षक के आने की जरूरत ही न पड़े। इस मौके पर वक्ताओं ने देहरादून में बेरोजगारों के आंदोलन का समर्थन किया व भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की जिन्होंने बेरोजगारों पर लाठी चार्ज करवाया।

इस मौके पर देहरादून से आये कांग्रेस नेता राजकुमार जायसवाल ने कहा कि मसूरी कांग्रेस का गढ रहा है तथा हमेशा नगर पालिकाध्यक्ष व विधायक कांग्रेस का रहा है लेकिन आपसी मतभेद के कारण यहां पर भाजपा को लाभ हुआ जिसका नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा। वक्ताओं ने कहा कि सभी एकजुट होकर आगामी नगर पालिका चुनावों की तैयारी करें व पालिकाध्यक्ष सहित सभासदों को जिताने के लिए तैयारी करें। उन्होंनेे कहा कि पर्यवेक्षक देहरादून में चल रहे बेरोजगार आंदोलन के कारण नहीं आ पाये तथा आने वाले समय में उनके आने पर ही आगे की रणनीति तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की देश जोड़ो यात्रा में मिल रहे समर्थन से भाजपा विचलित है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कोई विवाद नहीं था लेकिन शहर के कुछ वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई जबकि जो सदस्य बनाये गये, डेलिगेट व बूथ अध्यक्ष बने उन्होंने उनका नाम प्रदेश व दिल्ली के लिए शहर कांग्रेस पद पर मेरा नाम प्रस्तावित किया व उसके बाद दिल्ली से शहर अध्यक्ष पर मेरा नाम घोषित हो चुका था। आज पर्यवेक्षक ने आना था लेकिन बेरोजगारी आंदोलन के कारण नहीं आ पाये आगे जब भी बैठक होगी उसमें ही निर्णय होगा। उन्होंने कहाकि उन्होने कांग्रेस को 25 साल दिए है उसके बाद भी जो निर्णय होगा उसे स्वीकार्य किया जायेगा। उन्होंने हमेशा कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास किया। प्रदेश नेतृत्व को भरोसा करना चाहिए ताकि शहर में कांग्रेस अपने पुराने स्वरूप में वापस आ सके। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व अध्यक्ष भगवान सिंह धनाई, राम प्रसाद कवि, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पालिका सभासद दर्शन रावत, नंदलाल सोनकर, रमेश राव, मेघ सिंह कंडारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर गौरव गुप्ता, महेश चंद, वसीम खान, अक्षत वर्मा, राकेश रावत, संदीप साहनी, हेमंत ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 thought on “शहर कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव पर्यवेक्षक के न आने पर स्थगित, एकजुटता पर किया मंथन।

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed