August 1, 2026

News India Group

Daily News Of India

जौनपुर भाजपा मंडल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुण्य तिथि पर किया याद।

टिहरी/धनोल्टी : जौनपुर भाजपा मंडल ने प. दीन दयाल उप्पाध्य की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए रास्तों पर चलने व उनके दर्शन को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे वकताओं ने प दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का निर्णय लिया। गोष्ठी में पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरामनी गौड़, महामंत्री सुनील थपलियाल, जय पाल कैरवाण, उपाध्यक्ष जयप्रकाश नौटियाल, जनक बिष्ट, अब्बल सिंह पंवार, हरिभजन पंवार, मंडल मंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार, नीतू देवी, राकेश पंवार, जगमोहन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुनील भट्ट सहित बड़ी तादात में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed