July 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – मौसम ने बदली करवट, हल्की बारिश से बढ़ी ठंड।

मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है और सुबह से घने बादल छाये रहे व हल्की बारिश होने से सर्दी बढ़ गई। जिससे लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ा।
विगत दिनों से मसूरी का मौसम खुशगवार बना हुआ था व दिन के समय लगातार धूप होने से सर्दी में कमी आयी थी व लोग गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे थे लेकिन अचानक मौसम ने करवट बदली व सुबह से ही घने बादल छाये रहे तथा प्रातः 11 बजे के बाद बारिश शुरू हुई लेकिन हल्की बारिश होने के बाद मौसम खुल गया। लेकिन आसमान में बादलों की अठखेलियां चलती रही कभी धूप व कभी छांव होती रही जिससे सर्दी बढ़ गयी। सर्दी बढ जाने के कारण लोगो को आग या हीटर के सहारे दिन काटने को मजबूर होना पड़ा। इन दिनों मसूरी में हिंदी स्कूल खुल चुके हैं जिस कारण छोटे बच्चों को ठंड होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा।

You may have missed