July 26, 2026

News India Group

Daily News Of India

उत्तरकाशी – भाजपा मंडल अध्यक्षों का हुआ जोरदार स्वागत।

1 min read

रिपोर्ट -अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में उत्तरकाशी भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येद्रं सिहं राणा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यलय में स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसमें नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत अभिनन्दन समारोह का आयोजन बडे उत्साहपुर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा ने सभी मंडल अध्यक्षों को आगामी पार्टी के लिये समर्पित भाव से काम करने का मंत्र दिया।
कार्यक्रम में भाजपा नेतृत्व ने नवयुक्त सभी मण्डल अध्यक्षों का फुल मालाओं से स्वागत किया और भाजपा वरिष्ठ नेताओं ने आशीर्वचन से स्वागत व उनके कार्यकाल हेतु शुभकामनांए प्रेषित की।

कार्यक्रम के इस दौरान विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा उत्तराखंड कर्नल अजय कोठियाल , भाजपा SC मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ स्वराज विद्वान , पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चौहान , सत्ये सिंह राणा जी, वरिष्ठ नेता लोकेन्द्र बिष्ट , श्रीमती सुधा गुप्ता , खुशहाल नेगी, विजय सन्तरी, श्रीमती शांति गोपाल रावत ,पार्टी के दोनों महामन्त्री नागेंद्र चौहान , पवन नौटियाल , भाजपा जिला के सभी पदाधिकारी मंडलों के सभी नव नियुक्त अध्यक्ष एवं पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।