August 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

पत्रकार अजीत कुमार को पितृ शोक।

मसूरी : पत्रकार अजीत कुमार के पिता श्याम सिंह का 75 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक दलों सहित पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
पत्रकार अजीत कुमार के पिता श्याम सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनके निधन पर शहर के सामाजिक व राजनैतिक दलों सहित पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया व उनके निवास पर जाकर अंतिम दर्शन किए। उनका अंतिम संस्कार लक्खीबाग में किया गया। उनके निधन पर मंत्री गणेश जोशी, पालिकाघ्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब अध्यक्ष उपेंद्र लेखवार, प्रेस क्लब मसूरी के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल सहित शहर के विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त किया व दुःख की घड़ी में मृत आत्मा को शांति प्रदान करने व परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

You may have missed