June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

मुख्यमंत्री धामी और मंत्री जोशी ने टपकेश्वर मंदिर में आयोजित जागरण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देर सांय श्री शिव शक्ति सेवा समिति देहरादून द्वारा टपकेश्वर महादेव मन्दिर, गढ़ी कैन्ट में श्री 108 महन्त कृष्णागिरी महाराज एवं दिगम्बर भरत गिरी के पावन सानिध्य में आयोजित विशाल मां भगवती जागरण एवं भण्डारा कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ माता मंगला एवं भोले जी महाराज ने मां भगवती के दरबार में ज्योत प्रज्वलित कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कमाना की।

You may have missed