June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

एआर गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता हैप्पी वैली ने जीती।

1 min read

मसूरी : सर्वे के मैदान में चल रही चौथी एआर गोल्ड कप सिक्स ए साईड फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल हैप्पी वैली क्लब ने 1-0 से जीत लिया वही हिमालयन क्लब उप विजेता रही। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल मुकाबले मे हिमालयन टीम देहरादून ने जेटीपी क्लब को 2-0 से हराकर व दूसरे सेमीफाइनल में हैप्पी वैली ने भटटा स्पोर्टस क्लब को 2-1से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
सर्वें के मैदान में आयोजित एआर गोल्ड कप प्र्रतियोगिता के मौके पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने अरविंद रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहाकि वह महान खिलाड़ी थे वहीं वह राज्यआंदोलनकारी भी थे। आर स्पोर्टस क्लब ने उनको याद रखा व युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए फुटबाल प्रतियोगिता लगातार चार सालों से करवाई जा रही है ताकि मसूरी की खेल प्रतिभाओं को आगे बढने का अवसर मिल सके। इस मौके पर पालिका सभासद गीता कुमाई, प्रताप पंवार, दर्शन रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने भी अरविंद रावत को याद किया व उनके नाम से फुटबाल प्रतियोगिता करवाने पर आर स्पोर्टस क्लब का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, सुशांत वोहरा, ललित वर्मा, प्रवेश पंवार, परिवंद रावत, भरत कुमाई, बीएस नेगी, प्रशांत रावत, धर्मेद्र धाकड़, जितेंद्र तोमर, संजय नेगी, सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

You may have missed