August 1, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – एआर गोल्ड कप फुटबाल प्रतियेागिता में शिवा, एमयूएफसी, मसूरी गर्ल्स एंड ब्वाइज व ब्लू एफसी ने मैच जीते।

1 min read

मसूरी : आर स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में एआर गोल्ड कप सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ सर्वे के मैदान में हो गया। प्रतियोगिता में उदघाटन मैच शिवा क्लब व सेंट जॉन स्कूल के बीच खेला गया जिसमें शिवा क्लब ने सेंट जॉन स्कूल को 6-0 से मात दी।
सर्वे के मैदान में आर स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में आयोजित चौथी अरिवंद रावत स्मृति सिक्स ए साइड फुंटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य आंदोलनकारी अरविंद रावत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन अरविंद रावत के पिता जोत सिंह रावत ने खिलाडियों से परिचय कर किया व मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के संरक्षक बिजेंद्र पुंडीर ने फुटबाल पर किक मार कर मैच का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहले मैच में शिवा क्लब ने सेंट जॉन स्कूल को 6-0 से हराकर प्रतियोगिता में बनाये रखा। मैच में रैफरी की भूमिका कालू व धनवीर रावत ने निभाई। प्रतियोगिता का दूसरा मैच एमयूएफसी बी व शिवा बी के बीच खेला गया जिसमें एमयूएफसी ने शिवा बी को 2-0 से हराया, तीसरा मैच लक्ष्मण पुरी व मसूरी गर्ल्स एंड ब्वाइज स्कूल के बीच खेला गया जिसमें मसूरी गर्ल्स एंड ब्वाइज स्कूल ने लक्ष्मण पुरी को 2-0 से हराया,  चौथे मैच में ब्लू एफसी ने फिलिप्स ब्वाइज को पैनाल्टी शूट में 3-2 से हराकर प्रतियोगिता में बनाये रखा। इस मौके पर भरत कुमाई, विरेंद्र बिष्ट, स्नेह रावत, प्रवेश पंवार, प्रबंधक ललित वर्मा, अजय नेगी, प्रशांत रावत, मुकेश पंवार, सुनील, धनवीर सिंह, शाहरूख, जावेद, सौरव सोनकर, परविंद रावत,प्रदीप रौंछेला, अदि, पुनीत, कालू, जितेंद्र तोमर, आदि मौजूद रहे।

You may have missed