July 5, 2025

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – BJP मसूरी मंडल एवं BJP महिला मोर्चा ने सेवा पखवाड़े के तहत चलाया स्वछता अभियान।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस सेवा दिवस को सार्थक बनाया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल कार्यकर्ताओं ने मसूरी नगर क्षेत्र के सभी बूथों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर पालिका सभासद अरविंद सेेमवाल, सतीश ढौडियाल, अमित भटट, राकेश ठाकुर, सुधीर डोभाल, आशुतोष कोठारी, धर्मपाल पंवार, मनीष कुकसाल, विजय बिंदवाल, अमित पंवार, सानू वर्मा, अमित सिंघल, प्रीतम सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीँ भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा मसूरी मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के तहत शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया व स्थानीय लोगों स्वस्थ्य रहने के बारे में जागरूक किया गया।
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल ने छावनी क्षेत्र के मलिंगार में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर महिला मोर्चा सदस्यों ने मलिंगार ग्राउंड की साफ सफाई की व झाडू लगाकर पूरे क्षेत्र को साफ किया। वहीं इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रशिक्षक कॉलसॉग सोरेन ने क्षेत्र वासियों को स्वस्थ्य रहने के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। स्वच्छता अभियान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में चलाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ेे के तहत महिला मोर्चा लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही क्षेत्र में जाकर जनता को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर अनीता पुंडीर, कृष्णा पंवार, चन्द्रकला सायना, अनीता सक्सेना, रीना नवाल, नीरा धनाई, रश्मि सिंह, रेखा सिंह, नीना, ओमवती, राजबाला, प्रिया, अवतार कुकरेजा, नरेंद्र पडियार, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *