July 6, 2026

News India Group

Daily News Of India

प्रांतीय उद्योग व्यापर मंडल ने यमुना घाटी आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत, व्यापारीयों के हितों की उठाई मांग।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : यमुना घाटी में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा यमुना घाटी भ्रमण के दौरान नैनबाग पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
रविवार को व्यापारियों की जन समस्याओं के समाधान को लेकर प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा यमुना घाटी के भ्रमण कार्यक्रम पर नैनबाग में पहुंचने पर व्यापार मंडल नैनबाग द्वारा जोरदार स्वागत किया।


अध्यक्ष नवीन बर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत को सभी व्यापारियों को एकजुट होकर हर समस्या और संघर्ष क़े साथ आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आज कि परिस्थितियों में व्यापारियों की हर समस्याओं के लिए तैयार है। और व्यापारियों का किसी भी सूरत में उत्पीडन नही होने दिया जायेगा । जिस पर हर व्यापारी उपभोक्ताओं के साथ अतिथि देवः की परंपरा को बेखूबी से निभाने का आह्वान किया है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कबूल चंद, नैनबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश तोमर, प्यारेलाल नौटियाल , महामंत्री जयवीर सिंह पवार , सरदार सिह राणा, दीवान सिह रावत, नवीन रावत , बचन सिह रावत, वीरेंद्र रमोला ,शांति सिंह, राम प्रसाद थपलियाल , भरत सिंह रावत, अजीत काम्बोज, बिरेन्द्र बहुगुणा, अनिल सिह, राहुल राणा, मोहन लाल धिमान, रणवीर सिह दयाल शाह, आदि उपस्थित रहे।

You may have missed