August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में बिरजा इन्टर कॉलेज के जतिन बुडेरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज चिन्यालीसौर के सभागार में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में सतत् विकास के लिए बुनियादी विज्ञान: चुनौतियाँ और सम्भावनाएं विषय पर बच्चों ने अपने-अपने बहुत सुंदर व्याख्यान प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगोष्ठी में विकासखण्ड के 10 विद्यालयों के 15 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्यकारी बीईओ सुरेश कुमार ने कहा कि विज्ञान एक रुचिकर विषय है। कालेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश गंगवार ने कहा कि विज्ञान रट के नहीं प्रयोग करके सीखा जाता है। विज्ञान संगोष्ठी में बिरजा इन्टर कॉलेज के जतिन बुडेरा ने प्रथम, राइंका चमियारी की अंशिका बर्थवाल र ने द्वितीय, राजकीय इंटर कालेज रोंतल की पार्वती गरुड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगोष्ठी में अव्वल छात्र छात्राओं को बीईओ ने सम्मानित किया।

More Stories

You may have missed