July 31, 2026

News India Group

Daily News Of India

नाबालिग युवती के साथ हुआ दुराचार, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

1 min read

मसूरी : एक नाबालिग युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून निवासी एक महिला द्वारा थाना मसूरी में तहरीर दी गयी है की उसकी 16 वर्ष की नाबालिक बेटी को बिजनौर निवासी एक युवक (आरोपी) द्वारा मसूरी घुमाने के बहाने दिनांक 19 -8- 2022 को लाया गया व मसूरी ले जाकर किसी होटल में उसके साथ दुराचार किया गया। तहरीर के आधार पर तत्काल पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। जिस की विवेचना उप निरीक्षक भावना के सुपुर्द की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा चुका है।

You may have missed