July 24, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – MSSA चुनाव संपन्न अभिषेक केसरवानी अध्यक्ष व ललित वर्मा सचिव बने।

मसूरी : मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन की बैठक में नई कार्यकारणी का चुनाव किया गया वहीं खेल कलेंडर के तहत आने वाले दिनों में विभिन्न खेलों को कराने की तिथि निर्धारित की गई।
एमएसएसए की बैठक गुरू नानक स्कूल विसेंटहिल में संपन्न हुई। जिसमें नई कार्यकारणी का चुनाव सर्व सम्मति से किया गया जिसमें प्रधानाचार्य अभिषेक केशरवानी ओक ग्रोव स्कूल अध्यक्ष, गुरू नानक फिफत सेंटेनरी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल तिवाडी उपाध्यक्ष, सचिव ललित वर्मा खेल प्रशिक्षक मानव भारती इंडिया इंटरनेशन स्कूल को चुना गया। वही कार्यकारणी सदस्यों में आर अंसारी जीएनएफसी, मिजान नेगी एमपीएस, वरूण रावत एमआईएस, शहदाब ओकग्रोव स्कूल, गुल बहार जीएनएफसी गर्ल्स, एसएसटी से कर्मा चुने गये। इस मौके पर शिव पाल जीएनएफसी गर्ल्स व स्वाति एमआईएस सहित प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि आगामी समय में फुटबाल, बैडमिंटन, टीटी, बास्केट बॉल, थ्रो बॉल आदि प्रतियोगिताएं बालक व बालिका वर्ग में आयोजित की जायेंगी।

You may have missed