July 31, 2026

News India Group

Daily News Of India

हर घर तिरंगा को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली अधिकारियों की बैठक।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद ऊधमसिंह नगर में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की बैठक लेने के बाद देहरादून पहुंचते ही न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री जोशी ने अधिकारियों से हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की जानकारी ली।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि झंडा लगाओ अभियान में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भी प्रमुख सहभागिता निभाई जा रही है। मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान पूर्वक लगाना और झंडे को उतारने की उचित प्रकार से व्यवस्था की जाए। मंत्री जोशी ने कहा कि एक साल से हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और तिरंगा हमारा आन बान और सम्मान का प्रतीक है। इस तिरंगे के सम्मान में कोई कमी ना हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि जहां नगर निगम क्षेत्रों में शहरी विकास विभाग यह काम कर रहा है वही ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक के माध्यम से यह कार्य ग्राम्य विकास विभाग कर रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक जब तिरंगा लहराया जाएगा तो पूरा देश एवं प्रदेश तिरंगामयी होगा। उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।
इस अवसर पर वी.वी.आर.सी पुरोषोतम सचिव ग्राम विकास, अपर सचिव/आयुक्त ग्राम विकास आनंद स्वरूप, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजेएसवाई उदय राज,मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान सहित कई अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed