मसूरी – हरेला पर्व पर विभिन्न संस्थाओं ने किया पौधारोपण।
1 min read
मसूरी : सेंट जाॅर्ज काॅलेज मसूरी में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला बडे उत्साह के साथ मनाया गया। हरेला पर एक पौधा लगााने की परंपरा है। इसी के तहत इस पावन अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जोसफ एम जोसफ ने छात्रों के साथ मिलकर बाँज और पड़क जाति के 50 – 50 पौधों का रोपण किया। छात्रों को पौधों का हमारे जीवन में महत्व बताते हुए प्रधानाचार्य ब्रदर जोसफ ने कहा कि ये जीवनदायी होते हैं। हर मनुष्य को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तभी हमारा पर्यावरण सुरक्षित और हमारा भावी जीवन खुशहाल रह सकता है। पौधे लगाते हुए छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रधानाचार्य ने न केवल पौधे लगवाए बल्कि प्रत्येक छात्र को उसकी देख-रेख का दायित्व भी प्रदान किया व कहा कि यह भावी पीढ़ी के लिए जरूरी है।
एबीवीपी ने हरेला पर्व पर पौधा रोपण किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मसूरी इकाई ने हरेला पर्व पर एमपीजी कालेज हास्टल क्षेत्र में 90 पौधे रोपे। इस मौके पर प्रांत सह एसएफडी प्रमुख आशीष जोशी ने कहा कि परिषद हरेला लोक पर्व दस दिनों त मनायेगी जिसके तहत मसूरी के विभिन्न इंटर कालेजों, प्रशासनिक परिसरों में फलदार व सदाबहार सहित औषधीय पौधों का रोपण किया जायेगा। मसूरी में 12सौ पौधे रोपे जायेंगे। इस मौके पर प्रितम पिंटू, रितिक कैंतुरा, सौरभ, प्रियांशु कंडारी, अंकुश डबराल, सौरभ नौटियाल, हर्ष रावत, प्रवीन, गुनगुन बिजलवाण, आरती, काजल, आंचल, नागेंद्र, अभिनव पंवार, अमन आदि मौजूद रहे।
एसडीएफसी बैंक ने निर्मला स्कूल में पौधा रोपण किया।
एचडीएफसी बैंक ने निर्मला इंटर कालेज बार्लोगंज परिसर में पौधा रोपण किया जिसमें बैक के अधिकारियो, कर्मचारियों एवं स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनूप, राजेश सक्सेना, मोहन नेगी, चंद्रबल्लभ तिवाड़ी, गीता पंवार, एचएफडीसी बैंक के संचालन प्रबंधक वैभव कुमार आदि मौजूद रहे। इस मौके पर स्कूल की छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
भाजपा महिला मोर्चा ने मंलिगांर प्राथमिक विद्यालय में पौधा रोपण किया।
भाजपा महिला मोर्चा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलिंगार में स्कूली छात्र छात्राओं के साथ पौधा रोपण किया। जिसमें फलदार पौधे रोपे गये। इस मौके पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मोके पर भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार, प्रधानाध्यापक उदित शाह, परविंद रावत सहित बच्चे मौजूद रहे।